पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Debate Of Shilpi And Shiva Case Not Completed On Saturday Rajasthan

शिल्पी और शिवा की चार्ज बहस शनिवार को भी रही अधूरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. आसाराम प्रकरण में उनके सहयोगियों शिल्पी उर्फ संचिता व आसाराम के सेवादार शिवा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश बोड़ा तथा अधिवक्ता सुषमा धारा ने शनिवार को अंतिम चार्ज बहस जारी रखी, लेकिन फिर भी अधूरी रही। अधिवक्ताओं ने शिल्पी तथा शिवा की कॉल डिटेल पर चर्चा करते हुए कहा कि शिवा ने कभी भी पीडि़ता के परिजनों को फोन नहीं किया। जितने भी फोन शिवा तथा पीडि़ता के परिजनों के बीच हुए वे सभी उनकी ओर से ही किए गए थे। इसलिए यह कहना गलत है कि शिवा के खिलाफ 120 बी की धारा लगाई जा सकती है।

सोमवार को पेश होंगे आसाराम : अदालत की ओर से तीन दिन तक हाजिरी माफी दिए जाने के बाद अब सोमवार को संभवतया आसाराम को अदालत में पेश किया जाएगा जिनके सामने ही शेष चार्ज बहस होगी।