पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूएस को चाहिए 1000 सीए, राजस्थानी आगे तो आएं, सेटल हम करेंगे: राना

यूएस को चाहिए 1000 सीए, राजस्थानी आगे तो आएं, सेटल हम करेंगे: राना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- नवीन सी. शाह।)
जोधपुर. राजस्थान एसोसिसएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) न्यूयॉर्क के अध्यक्ष नवीन सी. शाह का कहना है कि अमेरिका में एक हजार से ज्यादा सीए की जरूरत है। जोधपुर और राजस्थान में बनने वाले ज्यादातर सीए अपना घर नहीं छोड़ना चाहते। यदि वे इनीशिएटिव लें तो अमेरिका में अच्छा जॉब दिलाने से लेकर पूरी तरह सेटल करने की जिम्मेदारी हम उठाने को तैयार हैं। जोधपुर आए शाह ने बातचीत में कहा कि सीए के अलावा अच्छे इंजीनियर, आर्किटेक्ट और टीचर्स की भी उतनी ही जरूरत है। लेकिन हमारे युवा पर्याप्त जानकारी के अभाव में आगे नहीं जाते।

राना कर रहा राजस्थान को प्रमोट: शाह ने बताया कि राना ने शुरुआत सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र से की। फिर चेरिटेबल और वेलफेयर के काम हाथ में लिए। अब संस्कृति, खान-पान व पहनावे को प्रमोट कर रहे हैं जो यहां के कारोबार को बढ़ाने में मदद करेगा।
अप्रैल में राजस्थान महोत्सव: राजस्थान के पर्यटन को बढ़ाने के लिए राना की ओर से अप्रैल में राजस्थान महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह न्यूयॉर्क स्टेट यूनिवर्सिटी में होगा। शाह ने बताया कि महोत्सव में गैर-राजस्थानियों को खास तौर पर बुलाया जाएगा ताकि वे भी राजस्थान देखने जाएं।
…तो अमेरिका जाएं कैसे यहां के युवा (शाह ने बताया यह रोडमैप)
> पासपोर्ट बनवाने के बाद अपनी प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन के साथ राना से संपर्क करें।
> अमेरिकी दूतावास से इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन तारीख लें।
> राना की ओर से जारी स्पांसरशिप लेटर लेकर एप्लीकेशन लेकर इंटरव्यू देने जाएं।
> स्पांसरशिप लेटर के आधार पर टूरिस्ट वीजा मिलेगा, टिकट नियोक्ता की ओर से भेजेंगे।
>आने वाले युवाओं को अमेरिका में राना रिसीव करेगा। जॉब मिलने के बाद टूरिस्ट वीजा एंप्लॉयमेंट वीजा में कन्वर्ट भी राना करवाएगा।
अमेरिका में रह रहे भारतीयों में राजस्थानी सिर्फ एक फीसदी
शाह ने कहा कि आज अमेरिका में रहने वाले भारतीयों में राजस्थानियों की संख्या महज एक फीसदी ही है। राना अब अधिकाधिक राजस्थानियों को अमेरिका लाने का प्रयास करेगा।उनकी खुद की कंपनी में 2500 लोगों में से अधिकतर अमेरिकी व अन्य देशों के हैं। अगर स्किल्ड राजस्थानी मिलेंगे तो प्राथमिकता उनको ही देंगे। हां, इनीशिएटिव उनको ही लेना पड़ेगा।
मूलत: सिरोही के शाह जोधपुर से सीए करने के बाद मुंबई, फिर न्यूयॉर्क चले गए। यहां सीपीए के बाद प्रैक्टिस कर अब रियल एस्टेट व हॉस्पिटेलिटी बिजनेस में हैं।