पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऊपर खुदाई, नीचे कमाई लेकिन दोनों ही अवैध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.मगरा-पूंजला में लीलपा पहाड़ी पर खनन माफिया अवैध खनन कर रहा है और नीचे इसकी रॉयल्टी वसूली जा रही है। खनिज विभाग के पास भी यहां अवैध खनन की कई शिकायतें आने के बावजूद कोई कार्रवारई नहीं हो रही है।
डीबी स्टार को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो पहाड़ी पर अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई। टीम ने काम करने वालों से लीज के बारे में पूछा तो जवाब देते नहीं बना।
पास में ही टीम को रॉयल्टी वसूल करने का पता चला। टीम के सामने ट्रैक्टर आए और एक युवक ने सादी पर्ची पर रसीदें काट कर पैसे वसूले। टीम ने युवक से बात की तो उसने अपना नाम महेंद्र बताया। पड़ताल में पता चला कि जोधपुर तहसील में रॉयल्टी के लिए शिव-कैलाश एंड कंपनी को ठेका दिया गया है।