पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. बासनी क्षेत्र में रामेश्वर नगर ई सेक्टर में एक प्लॉट के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जेसीबी से वहां बना शिव मंदिर तोड़ दिया। बाद में मोहल्लेवासियों और शिवसेना के विरोध के चलते पुलिस सुरक्षा में रात करीब आठ बजे मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवाया गया।
बासनी थाना पुलिस ने बताया कि रामेश्वर नगर ई सेक्टर में स्थित शिव मंदिर को सोमवार दोपहर श्रीराम घांची, धन्नाराम घांची व ठेकेदार चेना प्रजापत, धीरेंद्र दाधीच आदि द्वारा जेसीबी से तोडऩे की सूचना मिली थी।
मोहल्लेवासियों ने विरोध किया तो वे भाग गए। मंदिर तोडऩे की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शिवसेना के जिला प्रमुख संपत पूनिया, कुड़ी हाउसिंग बोर्ड के बेनीगोपाल व मोहल्लेवासियों ने मंदिर में तोड़-फोड़ का मामला दर्ज करवाया।
आगे की स्लाइड्स में जानें पूरी खबर...
फोटो- दिन में मंदिर तोडऩे के विरोध में धरने पर बैठीं महिलाएं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.