पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Double Seats In The AIIMS From New Season

एम्स में नए सत्र से सीटें दुगनी नर्सिग कोर्स भी शुरू होगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में स्थापित सभी छह नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एम्स) में एक साल बाद ही सीटें बढ़ाकर दुगनी कर दी हैं। पिछले साल जोधपुर सहित पटना, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, भोपाल और रायपुर एम्स में 50-50 सीटों पर प्रवेश दिया गया था। इस साल जून में एम्स की प्रवेश परीक्षा होगी, उसके बाद 100 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
नए सत्र से नर्सिग का शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो जाएगा। नर्सिग के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। कुल मिलाकर अगस्त 2013 में शुरू होने वाले नए सत्र में एम्स में 210 छात्र-छात्राएं होंगे। जोधपुर एम्स के निदेशक डॉ.संजीव मिश्रा ने बताया कि नए सत्र में नर्सिग कोर्स की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
डॉ. भाटिया एम्स में प्रोफेसर बने : डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के एनेस्थिसिया विभाग में आचार्य पद पर कार्यरत डॉ. पीके भाटिया एम्स जोधपुर में ऐनेस्थिसिया विभाग में प्रोफेसर के रूप में चयनित हुए हैं। उन्होंने एम्स में अपना कार्यभार ज्वाइन कर लिया है। डॉ. भाटिया ने जोधपुर से ही एमबीबीएस व एमडी की डिग्री ली थी। 2012 में वे प्रोफेसर बने थे। डॉ. भाटिया के कई शोध पत्र विभिन्न पत्रों में प्रकाशित हुए हैं।
मेडिकल कॉलेज के आठ डॉक्टर प्रोफेसर बने : चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंषा पर आदेश जारी कर डॉ .एसएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. सुनील गर्ग, पैथोलोजी विभाग की डॉ. कुसुम वैष्णव, गायनी विभाग की डॉ. रंजना शर्मा, डॉ. उमा बिस्सा, डॉ. सीपी कच्छवाह व डॉ. हंसलता गहलोत, टीबी चेस्ट के डॉ. केसी अग्रवाल व डॉ. विनोद जोशी को प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति दे दी है।