जोधपुर. निर्माता-निर्देशक केतन मेहता की सात नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म "रंग रसिया' की लीड एक्ट्रेस फेरिना वाजिर का कहना है कि वे बाॅलीवुड के सुपर स्टार
शाहरुख खान के साथ फिल्म करने के लिए लालायित हैं। उनके साथ अगर फिल्म का ऑफर मिलता है तो वे बिना कहानी सुने ही साइन कर लेंगी। फेरिना ने रविवार को यहां बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में विकलांग बच्चों की संस्था एसकेएसएन और रोडवेज के बीच आयोजित 15-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद भास्कर से बातचीत में ये भावनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने भास्कर संवाददाता के कई सवालों के जवाब दिए।
जवाब: इस फिल्म में मेरा किरदार पत्रकार का है।
सवाल: पत्रकार की भूमिका निभाना कैसा लगा?
जवाब: इट्स वैरी टफ जॉब। एक पत्रकार की लाइफ कितनी टफ होती है और कैसे काम करना पड़ता है। फिल्म में मैं एक इंग्लिश न्यूज पेपर की रिपोर्टर की भूमिका में हूं। बस...स्टोरी नहीं बता सकती।
सवाल: आप कैसी फिल्में करना चाहती हैं?
जवाब: मैं हर तरह की फिल्में करना चाहती हूं, किसी दायरे में नहीं बंधना चाहती। मैं चैलेंजिंग रोल करना चाहती हूं। जैसा इस फिल्म में पत्रकार का रोल करना मेरे जैसी लड़की के लिए टफ था।
सवाल: कैसे रोल करना पसंद करेंगी?
जवाब: हर तरह के लेडीज ओरिएंटेड रोल जो चैलेंजिंग हो, कहानी और रोल सुन कर ही एक्सेप्ट करूंगी। लेकिन शाहरुख जैसे टेलेंटेड सुपर स्टार केे साथ फिल्म का ऑफर मिला तो स्टोरी सुने बिना साइन कर लूंगी।
सवाल: आपने हाॅलीवुड की फिल्मों से कॅरियर की शुरुआत की, फिर बाॅलीवुड की तरफ रुख किया?
जवाब: मैं मूलतया
कश्मीर की हूं। हालांकि स्पेन में जन्मी, लेकिन बचपन से हिंदी फिल्में देखी हैं।
सवाल: बॉलीवुड में सफलता मिलती है तो हाॅलीवुड को अलविदा कह देंगी?
जवाब: मेरी रगों में हिंदुस्तानी खून है और मुझे मौका भी मिला है। इसलिए दोनों फिल्में करूंगी।
सवाल: बॉलीवुड के नए कलाकारों में किसके साथ काम करना पसंद करेंगी?
जवाब: नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ काम कर रही हूं और वरुण धवन व
फरहान अख्तर के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं।