जोधपुर. रातानाडा में शनिवार को 3नंबर हॉस्टल के पास
मोबाइल मजिस्ट्रेट धीरज शर्मा व ट्रैफिक पुलिस ने भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टायसन की कार पर फैंसी नंबर प्लेट के कारण चालान काटा। सूचना मिलते ही मौके पर सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास पक्ष लेने पहुंचीं।
सूर्यकांता व्यास ने रौब दिखाते हुए धमकाया फिर भी नहीं माने
उनकी कार के रंगीन शीशे और फैंसी नंबर प्लेट देख टीम ने उनकी कार का भी चालान काट दिया। हालांकि विधायक पुत्र शिवकुमार व कार में बैठी विधायक सूर्यकांता व्यास ने रौब दिखाते हुए धमकाया। चालान कटवाने से खूब मना किया लेकिन मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई करके ही मानी। मौके पर पहुंचे सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ने विधायक को समझाया।
मेरी कार पर नंबर प्लेट 90 साल से लगी है। मैं भी कानून जानती हूं, अब तो इन्हें कोर्ट में देखूंगी। सूर्यकांता व्यास सूरसागर विधायक
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो