पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Firstly Thief Take Milk Than Theft Jodhpur Rajasthan

चोरों ने सूने घर में दूध-फीणी खाई फिर लाखों का सामान उड़ा ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. भीतरी शहर के बड़लों का चौक क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरों ने दूध-फीणी खाई और फिर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी सहित अन्य सामान उड़ा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपए बताई गई है।

सदर कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार बड़लों का चौक निवासी एडवोकेट प्रवीणसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने रिपोर्ट दी कि वे अपने परिवार के साथ 25 जनवरी को अपने ससुराल हिम्मत नगर गए थे। सोमवार रात जब वे घर पहुंचे तो मेन गेट अंदर से बंद था।

किसी प्रकार वे अंदर अंदर गए तो तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरों के ताले टूटे हुए थे और उनमें रखे बक्से, अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और प्लास्टिक के तार के सहारे तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर पहुंचे।

चोरों ने फ्रिज में रखा दूध गर्म किया और फीणियां भी खाई। उन्होंने जेवरात और नकदी ढूंढऩे के लिए तीन कमरों में रखे बक्से और हर अलमारी में रखा सामान बिखेरा। वहां सोने-चांदी के जो भी जेवरात, बर्तन व अन्य कीमती सामान मिला, अपने साथ ले गए।

फोटो- चोरी के बाद बिखरा सामान।