पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fraude On The Name Of Job With 198 People Jodhpur Rajasthan

महाठगी: फाइव स्टार होटल में बुलाकर 198 युवकों को लगाई करोड़ों की चपत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर.जोधपुर के 'महाठग' तरुण उपाध्याय ने शहर व नागौर जिले के सैकड़ों युवकों को नकली नौकरियां बांट उनसे करोड़ों रु. बटोर फरार हो गया। महाठग ने कई अफसरों को भी गुमराह किया। वह अफसरों से मिलने बेरोजगारों को साथ ले जाता। जगुआर-मर्सिडीज कारें दिखाता व नौकरी की बात के लिए फाइवस्टार होटल में बुलाता।

फिर पैसा लेकर केंद्र व राज्य सरकार के फर्जी नियुक्ति पत्र देता। ज्वॉइनिंग से पहले घर बैठे वेतन का झांसा, मोबाइल, बाइक दे शांत करवा देता। दो साल में वह 198 युवकों से 5.67 करोड़ ठग चुका है। भंडाफोड़ होने लगा तो गायब हो गया व परिजनों से पीडि़तों पर प्रतापनगर थाने में अपहरण का मुकदमा करवा दिया। उधर पीडि़त भी शास्त्रीनगर थाने गए पर उनका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें अफसरों के साथ फोटो दिखाकर लेता था झांसे में

फोटो- आरोपी तरुण