पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोधपुर में अक्षरधाम के लिए सरकार ने दी निशुल्क जमीन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.राज्य सरकार ने बुधवार को अक्षरधाम के लिए कालीबेरी में निशुल्क जमीन देने का फैसला किया है। नगर निगम के सभागार में हुई बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जीएस संधु ने पौने दो साल बाद निगम की बहुप्रचारित योजना के प्रस्ताव को मंजूरी की घोषणा की। निगम ने स्वामी नारायण संस्था को जोधपुर के सूरसागर स्थित खसरा नंबर 415 के तहत 1456.3 बीघा जमीन में से 76.97 बीघा भूमि निशुल्क आवंटन का प्रस्ताव 5 जुलाई 2011 को पारित कर सरकार को भिजवाया था।
इसे सरकार ने अब मंजूर किया है। इधर स्वामी नारायण संस्था का कहना है कि जोधपुर में निशुल्क जमीन आवंटित होने के छह माह में प्रोजेक्ट पूरा कर देंगे।गौरतलब है कि अक्षरधाम को आगे रखकर ही निगम ने पथरीली जमीन पर न केवल कॉलोनी काटी, बल्कि इसकी आड़ में ही भूखंड भी महंगे भाव पर बेचे थे।
पर्यटकों व शहर के लिए होगा आकर्षण
अभी जोधपुर में एक भी मोन्यूमेंट ऐसा नहीं हैं जहां पर्यटक शाम को घूम-फिर सकें। अक्षरधाम मंदिर में सूर्यास्त के बाद होने वाली भव्य आरती व लाइट एंड साउंड शो से यह कमी पूरी हो जाएगी। स्थानीय नागरिकों के लिए घूमने-फिरने का एक स्थान बढ़ जाएगा। शहर के आस-पास के लोग भी यहां घूमने आएंगे।