पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • From Bad Boy To Being Human Change In Salman Khan

बैड बॉय से बीइंग ह्यूमन तक: तस्वीरों में देखें 15 साल में कितने बदले सलमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। बीते 15 साल में छवि बदलने की सलमान की कोशिश जोधपुर में ही उनके तब और अब के बर्ताव में देखी जा सकती है।

अवैध हथियारों का मामला 15 साल पुराना
सलमान पर आरोप है कि अपनी रिवाल्वर प्वाइंट 32 व राइफल प्वाइंट 22 के लाइसेंस की अवधि 22 सितंबर 1998 को समाप्त होने के बावजूद उन्होंने 2 अक्टूबर 1998 तक इन हथियारों को अपने कब्जे में रखा व शिकार में इस्तेमाल किए। इस मामले में अभियोजन पक्ष को 16 गवाहों के बयान करवाने में करीब 15 साल लग गए।

हालांकि इस अवधि में आरोपी सलमान व राज्य सरकार ने सेशन कोर्ट व हाईकोर्ट में निगरानी याचिकाएं पेश की थी, जिसके चलते मुकदमे को 'मुल्जिम बयान' की स्टेज पर आने में 15 साल लग गए। अभी भी सलमान का कहना था कि आगे की कार्रवाई स्थगित की जाए व काले हिरणों के शिकार मामले के साथ ही अवैध हथियारों के प्रकरण में फैसला एक साथ हो। कोर्ट ने हालांकि सलमान की इस याचिका को ठुकरा दिया है।

काले हिरणों के शिकार मामले में भी आरोपी
सलमान खान पर फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान 1 व 2 अक्टूबर 1998 की मध्य रात्रि में कांकाणी की सरहद पर दो काले हिरणों के शिकार का आरोप है। इस प्रकरण में अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री नीलम, तब्बू व सोनाली बेंद्रे पर सलमान को शिकार के लिए उकसाने का आरोप है। इस मामले में 15 सालों में मात्र 5 गवाहों के बयान ही कोर्ट में हो पाए हैं। इस प्रकरण के निस्तारण में अभी और समय लगने की संभावना है।