जोधपुर. रेलवे ने लूणी व भगत की कोठी के बीच बिछाई गई डबल लाइन पर बुधवार से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। अब इन दोनों स्टेशन के बीच दोनों दिशाओं में ट्रेनों को बिना रोके निर्बाध रूप से चलाया जा सकेगा। यात्रियों को ट्रेनों के क्रॉसिंग के लिए बीच रास्ते में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
लूणी व भगत की कोठी के बीच रेलवे की एजेंसी आरवीएनएल ने डबल लाइन का प्रोजेक्ट पूरा करने के साथ पुरानी व नई लाइन पर सिग्नल प्रणाली का कार्य बुधवार को पूरा कर लिया। इसके साथ ही रेलवे ने ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया। सबसे पहले केवल इंजन को इस पटरी पर चलाया गया। फिर मालगाड़ी निकाली गई।
फोटो- बासनी स्टेशन पर डबल लाइन संचालन शुरू हुआ।