पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ganga Cleaning Committee Of Central Government

सांसद गजेंद्रसिंह वित्त व गंगा सफाई समिति के सदस्य नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत को वित्त समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। इस समिति के सभापति डाॅ. एम वीरप्पा मोईली होंगे। उनके साथ 21 लोकसभा व 10 राज्यसभा सांसदों की टीम गठित की गई है।
वहीं सांसद शेखावत जल संसाधन, नदी विकास व गंगा के कायाकल्प के लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती व संतोषपाल गंगवार की अध्यक्षता में गठित कमेटी में सदस्य नियुक्त हुए है। इसमें लोकसभा से 15 व राज्यसभा से 1 सांसद को शामिल किया गया है।