पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. देश में बढ़ते भ्रष्टाचार से गूगल बॉय कौटिल्य भी चिंतित है। पश्चिम राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में हिस्सा लेने जोधपुर आए कौटिल्य ने कहा कि वह देश से भ्रष्टाचार को मिटाना चाहता है। इसके लिए मैं आईपीएस ऑफिसर बनूंगा। भास्कर से बातचीत में कौटिल्य ने अपने विचारों को शेयर किया।
कहा, उसे नॉलेज से इसलिए प्यार है कि वह आईपीएस ऑफिसर बनना चाहता है। तभी भ्रष्टाचार खत्म करने में अपना योगदान दे पाऊंगा। उसने जोधपुर को सेलिब्रिटी शहर बताते हुए कहा कि मुझे यहां आना बहुत अच्छा लगा। फिर आना चाहूंगा।
हर बच्चा बन सकता है जीनियस
कौटिल्य का कहना है कि हर बच्चा जीनियस बन सकता है बेशक वह नॉलेज में रुचि रखे। जिज्ञासु होना भी जरूरी है। कहा, मैं कुछ भी देखकर प्रश्न करता हूं और मन जब तक शांत नहींं होता, तब तक संतुष्ट नही होता।
आगे की स्लाइड्स में जानें समय से पहले पूरा वर्ल्ड मैप याद कर लिया
फोटो- कौटिल्य यहां पर अपने दादा-दादी के साथ पहुंचा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.