जैसलमेर. देश की 6,386 किमी लंबी बॉर्डर पर दुश्मन की हर हरकत पर पैनी नजर रखते हैं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान। इसी फोर्स के 220 शार्पशूटर जैसलमेर क्षेत्र की पाकिस्तान से सटी किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में पिछले पांच दिनों से थे। 10 हजार जवानों में से चुने गए 220 शार्पशूटरों ने 81 मोर्टार तथा एमएमजी से निशाने लगाए।
पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट्स और स्पेशल फोर्सेस पर तो फिल्में तक बनी हैं, लेकिन बीएसएफ के इन शार्पशूटर्स को कोई नहीं जानता। भास्कर ने इनके साथ एक दिन बिताया।
जम्मू फ्रंटियर की सपोर्ट वेपन टीम के मेंबर हैं आदेश सिंह। 1800 मीटर की दूरी से सीधे दुश्मन के सीने में गोली उतारना सुंदरबनी में तैनात अादेश की पहचान है। निशाना ऐसा कि एक बार में आधा ट्रिगर दबाकर 4 से 5 राउंड 6 फायर कर सामने वाले को कर देते हैं ढेर।
10 सेकंड में पांच किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को कर देते हैं नेस्तनाबूद
पहचान: इतने शार्प कि घुप्प अंधेरे में मोर्टार से गोला दागकर पांच से दस सेकंड में 4 से 5 किमी दूर दुश्मन की पोस्ट नेस्तनाबूद कर देते हैं। महज दस मिनट लगते हैं और नई जगह मोर्टार खड़ी कर उसी टारगेट को हिट करने की खूबी। 5 सेकंड में दागते हैं 81 एमएम का गोला। निशाना साधने में माहिर हैं ये दोनों जांबाज़।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कैसे दिया था पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब। साथ ही, पढ़ें इनके हथियार और उनके रेंज के बारे में
फोटो- पूरण सिंह