पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International Flamenco Festival, Jodhpur, Rajasthan, Blue City News

जोधपुर में होगा इंटरनेशनल फ्लेमिंको फेस्टिवल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट व स्पेन के द फंदकियोन कांटे दे लॉस मीनास के बीच सोमवार को उम्मेद भवन में एक समझौता हुआ। इसके तहत मेहरानगढ़ में फ्लेमिंको-राजस्थानी संगीत की शिक्षा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना होगी। साथ ही मार्च 2014 में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फ्लेंमिको फेस्टिवल भी आयोजित किया जाएगा। पूर्व नरेश गजसिंह ने ट्रस्ट की ओर से मुख्य संरक्षक के रूप में और लॉस मीनास के मेयर फ्रांसिस्को बर्नाबे ने संस्था के चेयरपर्सन के रूप में समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर स्पेन के भारत में राजदूत गुस्तावो दे अरिस्ते गुई या सन रोमान भी मौजूद थे। एमओयू के अनुसार तीन दिवसीय इंटरनेशनल फ्लेमिंको-राजस्थानी फेस्टिवल मार्च 2014 में आयोजित किया जाएगा।
अपनी जड़ें ढूंढ़ने आए हैं : बर्नाबे
इस अवसर पर लॉस मीनास के मेयर फ्रांसिस्को बर्नाबे ने कहा कि राजस्थान में फ्लेमिंको म्यूजिक की जड़ें ढूंढने आए हैं। दरअसल डेढ़ शताब्दी पहले स्पेन पहुंचे रोमा जिप्सी राजस्थान से ही आए थे। उन्होंने पूर्व नरेश गजसिंह को अगस्त में लॉस मीनास में आयोजित इंटरनेशनल फ्लेमिंको फेस्टिवल में आमंत्रित किया।
सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत होंगे : अरिस्ते
पूर्व नरेश गजसिंह ने कहा कि रोमा जिप्सी राजस्थान से ही यूरोप की ओर गए थे जिन्होंने स्पेन में यहां की संस्कृति को स्थापित किया। समारोह को संबोधित करते हुए स्पेन के राजदूत गुस्तावो दे अरिस्ते ने कहा कि इस समझौते से जहां दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान होगा, वहीं इनके बीच रिश्ते भी मजबूत होंगे।