पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। देश के 12 शहरों में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की ओर से जैन स्टूडेंट्स के लिए अत्याधुनिक हॉस्टल खोले जाएंगे ताकि समाज के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स देश के विभिन्न भागों में आसानी से शिक्षा हासिल कर सकें। वहीं समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन भी दिया जाएगा। यह घोषणा शनिवार को जोधपुर 'जीतो' के लॉन्चिंग कार्यक्रम में की गई।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश में रह रहे समाज के कई गणमान्य लोग जोधपुर पहुंचे। इस अवसर पर विधायक कैलाश भंसाली, प्रदीप डाकलिया, नरेश बोथरा, पंकज भंडारी, डॉ. अजीत कोठारी, शांतिमल मेहता, जसवंत लूंकड़, डॉ. कुसुमलता भंडारी, सुशीला बोहरा डॉ. जेसी मालू, डॉ. संजीव सांघवी, छत्तरसिंह भंडारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
पदाधिकारियों को दिलवाई शपथ
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 'जीतो' के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बाल्दोता, अध्यक्ष मोतीलाल ओसवाल, वाइस चेयरमैन शांतिलाल कवाड़, जनरल सेक्रेट्री राकेश मेहता, निदेशक प्रदीप राठौड़ व जीएन मोदी भी आए। वाइस चेयरमैन शांतिलाल कवाड़ ने चैप्टर पदाधिकारियों को संस्थान के उद्देश्यों पर कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस मौके चैप्टर अध्यक्ष श्रीपाल लोढ़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल भंडारी, मुख्य सचिव विनय कवाड़, कोषाध्यक्ष अमित मेहता, उपाध्यक्ष विनोद सिंघवी, महावीर लूणिया, महावीर जैन, सचिव मनीष मेहता व गौतम जीरावला व संयुक्त कोषाध्यक्ष रमेश भंसाली ने शपथ ली।
खुद से शुरू होता है विकास
राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस विनीत कोठारी ने कहा कि देश के विकास की पहली सीढ़ी स्वयं का विकास है, फिर परिवार व फिर समाज। संस्थान यदि अपने उद्देश्यों पर खरा उतरता है तो विकास की राह में ये अच्छा कदम है। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर भूपेंद्र कुमार दक ने कहा कि 'जीतो' की सहयोगी संस्था जेआईटीएफ ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य किया है। आईजीपी डीसी जैन ने कहा कि जब वे 2006 में दिल्ली थे तो उन्होंने भी इस संस्था के लिए कार्य किया था। तब सिविल सर्विसेज में समाज के 43 बच्चों का सलेक्शन हुआ था।
इन क्षेत्रों में जीतो करेगा काम
इकॉनोमिक इम्पॉवरमेंट: 'जीतो' ने तय किया कि वे प्रयास करेंगे कि समाज के इंडस्ट्रियलिस्ट व बिजनेसमैन समाज के लोगों को आर्थिक, व्यापारिक व औद्योगिक क्षेत्रों में सुदृढ़ करने के लिए अपने कार्यों में प्राथमिकता दें। जिसके तहत समाज के युवाओं को नौकरी व जॉब वर्क व अन्य कार्यों के लिए सहयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
एजुकेशनल डवलपमेंट: 'जीतो' समाज के एजुकेशनल डवलपमेंट का भी कार्य करेगा। जोधपुर चैप्टर ने तय किया कि समाज के स्टूडेंट्स को सिविल सर्विसेज में सलेक्शन की संख्या बढ़ाने के लिए 'जीतो' की ओर से स्पेशल क्लासेज संचालित कर तैयारी करवाई जाएगी। वहीं बच्चों को एजुकेशन लोन देने के अलावा अन्य कार्य किए जाएंगे।
सेवाएं: 'जीतो' समाज सेवा के लिए भी कार्य करेगा। इसके तहत जैन साधु-संतों की सेवा से लेकर समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े कई कार्य किए जाएंगे। इस मौके यह भी तय किया गया कि समाज के लोगों को मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 'जीतो' की ओर से प्रयास किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.