जोधपुर.जेट एयरवेज में बुधवार से 15 किलो से ज्यादा लगेज पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा। इसके तहत एक किलो अतिरिक्त वजन पर ढाई सौ रुपए देने होंगे। हाल में एयर इंडिया ने भी फ्री लगेज की मात्रा 20 किलो से घटाकर 15 किलो कर दी थी। जेट एयरवेज के स्थानीय स्टेशन मैनेजर विवेक शर्मा के अनुसार एडवांस बुकिंग रद्द करवाकर नई बुकिंग करवाने वाले यात्रियों पर भी यह नियम लागू होगा।
फिलहाल यहां मनपसंद सीट नहीं :
जेट एयरवेज ने 48 घंटे पहले मनपसंद सीट बुकिंग की व्यवस्था शुरू की है। फिलहाल इसे इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ही लागू किया गया है।