पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jnvu Exam Form Submitted Up To 1 Feb. Rajasthan

JNVU : पांच गुना शुल्क के साथ एक फरवरी तक जमा होंगे परीक्षा फॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. जेएनवीयू व एमडीएस विवि पाठ्यक्रम मूल्यांकन परीक्षा परिणाम आने के बाद अनुत्तीर्ण रहने वाले परीक्षार्थी एक फरवरी तक पांच गुना परीक्षा शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन जमा करवा सकेंगे। परीक्षा समन्वयक प्रो.जैताराम विश्नोई ने बताया कि कुलपति प्रो.बीएस राजपुरोहित के आदेश पर बीए, बीएससी, बीकॉम के सभी नियमित व स्वयंपाठी और भूतपूर्व विद्यार्थी एक फरवरी तक पांच गुना परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन जमा करवा सकेंगे। इसके लिए परीक्षा आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित संकायों या कॉलेजों में जमा करवानी होगी। वहीं सभी अधिष्ठाता, निदेशक व प्राचार्य तीन फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन प्रमाणित कर परीक्षा शाखा को प्रेषित करेंगे।