पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jodhpur Ajmer, Urs, Train, Rajasthan, Hindi News

जोधपुर-अजमेर के बीच आज उर्स स्पेशल ट्रेन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.उर्स मेले के मद्देनजर जोधपुर व अजमेर के बीच बुधवार व शुक्रवार को उर्स स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09639 बुधवार को अजमेर से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे जोधपुर आएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09640 जोधपुर से अपराह्न् 4.30 बजे रवाना होकर रात 9.45 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी तरह 17 मई को अजमेर से गाड़ी संख्या 09637 सुबह 7 बजे चलकर दोपहर 12 बजे जोधपुर आएगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09638 जोधपुर से दोपहर 2.25 बजे रवाना होकर शाम 7.35 बजे अजमेर पहुंचेगी। दोनों ट्रेन लूणी, पाली, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर व दौराई स्टेशन पर ठहराव करेंगी। इसमें 11 स्लीपर व 2 सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।