पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शूट के दौरान कपिल शर्मा ने रेगिस्तान में में संभाली ऊंट की कमान, ली शेल्फी

शूट के दौरान कपिल शर्मा ने रेगिस्तान में में संभाली ऊंट की कमान, ली शेल्फी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. कॉमेडियन कपिल शर्मा की पहली फिल्म 'किस-किस को प्यार करूं' के सीन इन दिनों खींवसर के रेतीले धाेरों में फिल्माए जा रहे हैं। डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की इस फिल्म की कुछ शूटिंग मंडोर व पंचकुंडा की छतरियों में की गई। रेडी, कैमरा और एक्शन के साथ तूने छुआ तो.... गाने की धुन पर कुर्ता-पायजामा व पैरों में जूतियां पहने कपिल ऊंट की कमान थामे रेतीले धोरों से नीचे उतर रहे थे।
ऊंट पर सवार केसरिया रंग के कपड़ों में अभिनेत्री साइ लुकुर गाना गुनगुना रही थी। इसी दौरान कट-कट की अावाज पर सीन रोक दिया जाता है। सीन दोबारा से फिल्माया जाता है। गौरतलब है कि फिल्म में कपिल शर्मा अभिनेत्री एली अवराम, साइ लुकुर व मंजरी फडनीस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। अब्बास-मस्तान प्रोडक्शन के राजस्थान को-आर्डिनेटर जय कुमार, लोकल को-आर्डिनेटर मुख्तियार व आनंद ने बताया कि जोधपुर के बाद फिल्म की शूटिंग अजमेर में होंगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो