पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉमेडियन कपिल शर्मा की पहली प्रायोरिटी फिल्म नहीं टीवी शो

कॉमेडियन कपिल शर्मा की पहली प्रायोरिटी फिल्म नहीं टीवी शो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. कॉमेडियन कपिल शर्मा भले अब फिल्मों में आ रहे हों लेकिन उनकी प्रायोरिटी अब भी उनका टीवी शो ही है। खींवसर में फिल्म “किस-किस को प्यार करूं’ की शूटिंग के दौरान भास्कर से उन्होंने कहा कि इसी शो ने मुझे पहचान दी है, इसकी कीमत पर फिल्में नहीं करूंगा। इस बीच समय मिलते ही वे ऊंट पर सवार हुए और कैमरा निकालकर कैमल के साथ सेल्फी ली।
विवादों का पूछना पर बोले- लोग गलतफहमी फैलाते हैं कि मैं शो में सेलिब्रिटीज को इंतजार करवाता हूं, लेकिन ये मेरा अपना शो है, फिर भला मैं ऐसा क्यों करूंगा? हाल ही में शो के दौरान बिग बी द्वारा नाराज होने पर कपिल का कहना था कि ऐसा नहीं हैं। अब्बास-मस्तान कि फिल्म में कपिल शर्मा एली अवराम, साइ लुकुर व मंजरी फडनीस के साथ रोमांटिक रोल में हैं। राजस्थान को-ऑर्डिनेटर जय कुमार, लोकल को-ऑर्डिनेटर मुख्तियार व आनंद ने बताया कि आगे की शूटिंग अजमेर में होंगी।