पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. फार्मा कंपनी के एमडी करण सिंह और अभिनेता अनिल कपूर की साली की पुत्र के विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए गुरुवार को खुद अनिल कपूर, केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, उद्यमी विजय माल्या की मां रितु माल्या सहित कई बड़े नाम जोधपुर पहुंचे। मेहमानों ने बालसमंद में हुए संगीत समारोह में जिप्सी किंग इंटरनेशनल बैंड की धुनों का आनंद लिया। उम्मेद भवन में शुक्रवार को होने वाले समारोह में शिरकत करने के लिए बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी व आनंद महिंद्रा सहित बॉलीवुड, उद्योग व राजनीति जगत से जुड़ी कई हस्तियों के जोधपुर पहुंचने की संभावना है।
रस्म में सोनम कपूर ने रचाई मेहंदी
मेहंदी रस्म में गुरुवार शाम 4 बजे अजीत भवन में दुल्हन नामाह के साथ अनिल कपूर, उनकी पत्नी सुनीता कपूर, पुत्री व अभिनेत्री सोनम कपूर और पुत्र हर्षवर्धन कपूर सहित अन्य मेहमानों ने भाग लिया। इसमें सोनम ने भी अपने हाथों में मेहंदी रचाई।
आगे की स्लाइड्स में इस शादी में पहुंचने वाले सितारों की तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.