जोधपुर. कॉमेडी में बड़े-बड़े सितारों के छक्के छुड़ा देने वाले
कपिल शर्मा पहली बार राेमांस करने उतरे तो पसीने-पसीने हो गए। पंचकुंड की छतरियों में शनिवार को कपिल की पहली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का रोमांटिक गाना फिल्माया जा रहा था।
कई बार करना पड़ा रीटेक
'कुबूल किया तूने मुझे...' के बोल पर कपिल को अभिनेत्री मंजरी फड़नीस को बाहों में भरना था।
मंजरी सहजता से कपिल की ओर बढ़ी लेकिन कपिल की आंखों में भावों की कमी के चलते कई बार रीटेक हुए। शॉट खत्म होते ही कपिल अपने अंदाज में आते और क्रू मैंबर्स से हंसी-मजाक करते लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता और डायरेक्टर अब्बास-मस्तान उन्हें रोमांस के लिए कहते, कपिल के माथे पर पसीना साफ दिखाई दे रहा था।
फोटो : शिव वर्मा