पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

CID के हैड कांस्टेबल पर चाकू से हमला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.सीआईडी इंटेलिजेंस के हैड कांस्टेबल महेश बोहरा पर शुक्रवार सुबह एक टैक्सी चालक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। रातानाडा थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि चांदपोल व्यास पार्क क्षेत्र में रहने वाले मुकेश बोहरा की नौकरी सीआईडी में है। नवचौकिया क्षेत्र में रहने वाले टैक्सी चालक नरेश सोनी से उसकी काफी पहचान है।
बताया जाता है कि दोनों ही साथ में घूमते थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार सुबह रातानाडा पुलिस लाइन मार्ग पर स्थित पशु चिकित्सालय के सामने दोनों आमने-सामने हो गए। बताया जाता है कि मुकेश ने नरेश से गाली गलौच की और नरेश ने आवेश में उस पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसी दौरान वहां से निकल रही पुलिस की गाड़ी ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हैड कांस्टेबल के खिलाफ पहले भी कई बार लोगों को परेशान करने सहित अन्य शिकायतें उच्च अधिकारियों के पास पहुंचती रही हैं। पूर्व में उसे इलेक्शन ड्यूटी छोड़कर आने के कारण निलंबित भी किया गया था। रातानाडा पुलिस ने नवचौकिया निवासी नरेश सोनी सिंधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।