पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 महीनों में अपने ही 3 जवानों को नहीं ढूंढ़ सकी पुलिस!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.अधिकांश मामलों में चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रहती ही है, एक मामले में अपने जवानों को भी पकड़ नहीं पा रही। मामला 15 सितंबर 2011 को भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र के एक क्लब में हुई लूट का है।
मामले में शामिल सात आरोपियों में से एएसपी (ग्रामीण) के ड्राइवर व दो अन्य व्यक्तियों को पिछले वर्ष ही भीलवाड़ा पुलिस पकड़ चुकी है, लेकिन कमिश्नरेट के महिला थाने के ड्राइवर व पुलिस लाइन में तैनात दो कांस्टेबल सहित एक अन्य व्यक्ति 18 महीनों से फरार है। पुलिस इनका कोई सुराग नहीं लगा पाई है।