पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Maderna In Court Because Of Bhavari Devi Case Jodhpur Rajasthan

भंवरी हत्याकांड: एक साल बाद व्हील चेयर पर बैठ अदालत में पेश हुए मदेरणा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. एएनएम भंवरी के अपहरण व हत्या के आरोप में जयपुर जेल में बंद पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को करीब एक साल के अंतराल से मामले की सुनवाई के दौरान शनिवार को यहां एससी-एसटी मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया।

पूर्व मंत्री के खराब स्वास्थ्य के चलते उनको व्हील चेयर पर बैठा कर अदालत में लाया गया। इस दौरान उनकी पुत्री दिव्या सहित अन्य समर्थक भी मौजूद थे। इससे पहले शनिवार सुबह ही अजमेर जेल में बंद मामले के दूसरे मुख्य आरोपी लूणी के पूर्व विधायक मलखानसिंह विश्नोई को भी पेश किया गया।

बाद में जोधपुर जेल में बंद मामले के अन्य 11 आरोपियों को भी अदालत में पेश किया गया, लेकिन कोर्ट के पीठासीन अधिकारी संजय कुमार के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

इस पर आरोपियों को इसके लिंक कोर्ट एडीजे-5 दीपक पांडे की अदालत में पेश किया गया। उन्होंने सुनवाई 28 जनवरी तक स्थगित कर दी। अदालत ने सीबीआई की ओर से मौजूद मुंबई के वरिष्ठ लोक अभियोजक ऐजाज खां, वरिष्ठ लोक अभियोजक एसएस यादव और विशिष्ट लोक अभियोजक अशोक जोशी से अनापत्ति प्राप्त करते हुए पूर्व मंत्री मदेरणा को स्वास्थ्य कारणों से अगली सुनवाई पर हाजिरी माफी दिए जाने के आदेश दिए।

मलखान ने पेश किया सीआरपीसी 395 के तहत आवेदन : मामले में आरोपी लूणी के पूर्व विधायक मलखान सिंह की ओर से शनिवार को अधीनस्थ अदालत में सीआरपीसी 395 के अंतर्गत एससी-एसटी एक्ट 7 के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसमें कहा गया कि सीबीआई की ओर से उनके खिलाफ की गई जांच अवैधानिक है, इसलिए उन्हें रिहा किया जाए।

आगे की स्लाइड्स में देखें मदेरणा की अदालत में जाते हुए...

फोटो- कोर्ट में पेश होने के लिए व्हील चेयर पर आए मदेरणा।