(आसाराम को पेशी के दौरान एक संदिग्ध युवक ने पर्ची देने का प्रयास किया।)
जोधपुर. नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण के आरोपी आसाराम को सोमवार को कोर्ट में पेशी के दौरान एक संदिग्ध युवक ने पर्ची देने का प्रयास किया। आसाराम को पर्ची देते ही पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार पर्ची में यूपी के सिद्धार्थ नगर और अहमदाबाद के कुछ लोगों के नाम व अन्य जानकारी के बारे में जिक्र था। दूसरी ओर पुलिस पर्ची पर चुप्पी साधे रही। पुलिस अधिकारियों ने पर्ची में लिखे नामों की पुष्टि के लिए यूपी और अहमदाबाद के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया।
डीसीपी पूर्व राहुल जैन ने बताया कि सोमवार को आसाराम को कोर्ट में पेश किया था। जहां उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में रहने वाले बबलू गुप्ता ने कोर्ट में आसाराम को पर्ची दी। इस दौरान पुलिस ने युवक को पकड़ कर पर्ची अपने कब्जे में ले ली।
पर्ची में लिखी जानकारी के बारे में पता लगाने के लिए यूपी और अहमदाबाद के पुलिस अधिकारियों से बात की गई। पुलिस ने बताया कि पर्ची में लिखी जानकारी न तो आसाराम के केस से संबंधित है और न ही उसमें जोधपुर के किसी शख्स का जिक्र है।
पुलिस युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरंभिक जांच में युवक ने बताया कि वह दो दिन पूर्व जोधपुर आया था। वह आसाराम के पाल आश्रम में रुका हुआ था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर