पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ राजस्थान: मेयर ने थामा हाथ में झाडू, नहीं मिला कर्मचारियों का साथ

स्वच्छ राजस्थान: मेयर ने थामा हाथ में झाडू, नहीं मिला कर्मचारियों का साथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. स्वच्छ जोधपुर स्वस्थ जोधपुर अभियान के बाद स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को महापौर घनश्याम ओझा ने शास्त्री सर्किल पर झाड़ू लगाकर किया। उप महापौर देवेंद्र सालेचा, कार्यवाहक सीईओ नरेंद्रसिंह चौहान, आयुक्तों व पार्षदों ने भी झाड़ू लगाया। निगम के सफाई कर्मचारियों ने दोपहर एक बजे तक सर्किल से जुड़ी पांचों सड़कों को साफ किया। इसके बावजूद स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का पहला दिन सफेद लाइनिंग तक ही सिमट कर रह गया।
निगम के 65 वार्डों में से अधिकांश में एक पारी में ही झाड़ू लगे, दूसरी पारी में सफाई कर्मचारी आए ही नहीं। कई वार्डों के जागरूक नागरिकों ने भास्कर को फोन कर पूछा कि उनके वार्ड में यह कार्यक्रम कब चलेगा? कुछ ने अफसरों से पूछा तो बोले, यह कार्यक्रम प्रमुख बाजारों व सड़कों के लिए ही तय किया है।

सभी 65 वार्डों की मुख्य सड़कों व गली-मोहल्लों में लंबे समय से एकत्रित कचरे के ढेर को उठाने के साथ प्रमुख बाजारों में भी सफाई करवानी थी। सामान्य दिनों की तरह ही इस अभियान को लिया। सड़कों पर आधे-अधूरे झाड़ू लगे, लंबे समय से सड़कों पर एकत्रित कचरा परिवहन नहीं किया गया। सिर्फ वार्डों में हर रोज निकलने वाला कचरा ही उठाया गया।
फोटो- जेएनवीयू में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भोमसिंह की स्मृति में सफाई अभियान चलाया।