पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. शहर के भीतरी क्षेत्र में रायपुर हवेली के पास स्थित आदेश्वर नाथ मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगा ली। चोर मंदिर में स्थापित छह प्रतिमाएं खंडित कर चमकीली धातु से बनीं आंखें निकाल ले गए। साथ ही मूर्तियों पर चढ़े कृत्रिम आभूषण व कुछ नगदी भी चुरा ली।
सदर बाजार पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शास्त्रीनगर निवासी ललित जैन ने रिपोर्ट दी है। घटना की जानकारी रविवार सुबह मिली। डीसीपी (पूर्व) डॉ.राहुल जैन, एसीपी (सेंट्रल) ढगलाराम आदि वहां पहुंचे और मौका मुआयना किया। चोर मंदिर के पास बनी प्याऊ के ऊपर चढ़ कर मंदिर की बालकनी में पहुंचे। वहां से सीमेंट की जाली तोड़ कर मंदिर में प्रवेश किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मंदिर में तीसरी बार चोरी हुई है।
दो मकानों से हजारों की नगदी व जेवर चोरी
राजीव गांधी नगर थाना इलाके में चौखा गांव स्थित भट्टों का बास में रहने वाले छगनीराम पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी कि शनिवार को वे परिवार के साथ घर में ही सो रहे थे। सुबह उठकर देखा तो पता चला कि चोर अलमारी से 55 हजार की नगदी के साथ दो तोला वजनी सोने व चांदी के जेवर ले गए। दूसरी ओर भादरिया बेरा क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनका मकान काफी दिनों से बंद था। शनिवार की रात बंद मकान से चोरों ने पीतल व स्टील के बर्तन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.