जोधपुर.सप्ताह भर से सूरज का सितम। शहरवासी परेशान। शुक्रवार को मौसम बदला। सुबह गर्मी थी, मगर दोपहर में आंधी के आक्रोश के आगे सूरज निस्तेज हो गया। तेज हवा के बीच तापमान 2.2 डिग्री गिर गया।
आंधी से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हुई। शाम को आंधी की वजह से अंधेरा छा गया और लाइटों की रोशनी का सहारा रहा। इस बीच तेज हवा से कई पेड़ गिर गए, जिसके नीचे कार, टैक्सी सहित कई वाहन दब गए। गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ। तेज हवा से कायलाना में उतंग लहरों ने सैलानियों को रोमांचित किया।
आगे की स्लाइड्स में देखिये, ब्लू सिटी के विभिन्न स्थानों के नजारे....