पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. भाजपा के लगभग आधा दर्जन पार्षदों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर महापौर रामेश्वर दाधीच को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा पार्षद दल के नेता गणेश बिजानी, पार्षद खुमसिंह गहलोत, गीता भाटी, रमा लोहिया, जुबैदा बानो व सुशीला वर्गी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में महापौर पर आरोप लगाया है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो चुके हैं।
शहर के पहले निर्वाचित महापौर होने का गौरव हासिल करने वाले दाधीच निगम में कभी-कभार ही आते हैं और वे इस पद का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इससे जोधपुर की जनता का महापौर से विश्वास ही उठ चुका है। जनता समस्याओं के समाधान की आस लेकर महापौर के पास आती है, लेकिन उनके कक्ष पर हमेशा ताला लटका देखकर निराश होकर लौटने को मजबूर है। ऐसे महापौर को बर्खास्त करना ही उचित है।
प्रतिपक्ष ने महापौर पर जिम्मेदारी में नाकामयाबी का आरोप लगाया
4 साल में 10 से ज्यादा बैठकें नहीं हुईं
जो महापौर निगम में बैठने से ही कतराता हो, उससे आप क्या आस कर सकते हैं? चार साल में बोर्ड की दस से ज्यादा बैठक नहीं हुई। बैठक कार्यालय की बजाय महापौर नांदड़ी गोशाला में लेते हैं। -गणेश बिजानी, नेता प्रतिपक्ष
विकास के मामले में इतिहास बनाया
मैंने शहर के विकास के लिए ही सोचा हैं। कांग्रेस बोर्ड और कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए। घर-घर कचरा संग्रहण करने के साथ कर्मचारियों की नई भर्ती भी की।
रामेश्वर दाधीच, महापौर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.