पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस सरकारी अस्पताल में मरीजों से मिलने के लिए देना पड़ सकता है शुल्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. सरकारी मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में आने वाले दिनों में मरीजों से मिलने के लिए परिजनों को शुल्क अदा करना पड़ सकता है। सरकार यह व्यवस्था अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने व संक्रमण रोकने की कवायद के तहत लागू करेगी। इसकी शुरूआत जयपुर के एसएमएस अस्पताल से की जाएगी। यहां बतौर शुल्क मरीज से मिलने के लिए परिजनों को पांच रुपए अदा करने होंगे। यह शुल्क मरीज के भर्ती होने के समय मिलने वाले दो फ्री पास पर आने वाले अलावा आने वाले परिजनों को देना होगा।
प्रमुख सचिव (मेडिकल शिक्षा) जेसी महांति के अनुसार अस्पतालों के वार्डों व आईसीयू में भीड़ को नियंत्रित करने, संक्रमण को रोकने व झगड़े की घटनाओं को रोकने के लिए नया प्रयोग किया जा रहा है। एकत्रित राशि को राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के जरिए अस्पताल के विकास कार्य में लगाया जाएगा। ऐसा प्रयोग अन्य मेडिकल कॉलेज से जुड़े सभी अस्पतालों में शुरू करने की योजना प्रस्तावित है।