जोधपुर. शहर केचौपासनी हाउसिंग बोर्ड में बिड़ला डे स्कूल के सामने कुलदीप विहार आवासीय योजना में एक झोपड़ी बनाकर रहने वाले दंपती की मंगलवार रात किसी ने हत्या कर दी। मूलत: राजसमंद के दंपती इसी आवासीय योजना में मजदूरी व चौकीदारी करते थे। सुबह 6 बजे उनके दोनों मासूम बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास रहने वालों को वारदात का पता चला। पुलिस ने डीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार व एडीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल की मौजूदगी में दोनों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।
बेटी ने कहा : 4-5 लोगों ने मम्मी-पापा को मारा
4 साल की चंचल काफी देर तक भाई गोलू को लेकर बैठी रही। पूछताछ करने पर डरी-सहमी चंचल ने कहा कि रात में चार-पांच लोग उनके यहां आए थे। उन्होंने मम्मी-पापा से झगड़ा कर खूब मारा। पुलिस ने उसके बताए हुलिए के आधार पर जांच शुरू की है। दोनों बच्चों को उनके पिता के चाचा के हवाले किया गया है।
सिर व चेहरे पर हथियार से वार
चौहाबो थाना पुलिस ने बताया कि शंकर नगर निवासी लुंबसिंह पुत्र गोपसिंह ने रिपोर्ट दी कि उनका भतीजा राजसमंद में भीम का निवासी दाऊसिंह (30) पुत्र छोगसिंह रावत अपनी पत्नी ललिता (28), बेटी चंचल (4) व डेढ़ साल के बेटे गोलू के साथ कुलदीप विहार आवासीय योजना में रहकर मजदूरी व चौकीदारी का काम करता था। मंगलवार किसी ने धारदार हथियार से उनके सिर व चेहरे में वार कर हत्या कर दी।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो