पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. 50 साल पहले जब दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में लता मंगेशकर ने ऐ मेरे वतन के लोगों.. गाना गाया तो पंडित जवाहरलाल नेहरू ही नहीं स्टेडियम में मौजूद हर आंख से आंसू निकले थे। स्टेडियम की भीड़ खामोश खड़ी थी।
राष्ट्र ने एक दिन पहले गणतंत्र दिवस मनाया था और दूसरे ही दिन शहीदों की स्मृति में यह कार्यक्रम था। यहां पहुंचे हर शख्स के दिल में भारत-चीन लड़ाई में राष्ट्र की पराजय का दर्द था और चीन के प्रति गुस्सा भी। मैं अपने पांच दोस्तों के साथ 15 किलोमीटर साइकिल से सफर कर स्टेडियम पहुंचा था।
बड़ी मुश्किल से स्टेडियम में जगह बना पाए। वहां पैर रखने तक की जगह नहीं दिख रही थी। यह कहना है 81 वर्षीय डीवी नारंग का। सोमवार को जब लता ने मुंबई में यह गाना दुबारा गाया तो नारंग उस दिन की यादों में खो गए। उन्होंने 27 जनवरी 1963 के दिन दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में हुए लता के कार्यक्रम के संस्मरण भास्कर से बांटे। बताया, वो दिन मेरे लिए खास था।
आगे की स्लाइड्स में जानें पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.