पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. जयपुर व जोधपुर के बीच चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह नई तकनीक के कोच के साथ जोधपुर आएगी।
1. रेलवे ने इस ट्रेन में लिंक हॉल्फमैन बॉश (एलएचबी) कोच लगाए हैं। स्टेनलेस स्टील से बने इन कोच में यात्रियों के लिए ज्यादा सीटें तो होंगी ही, छोटी पेंट्री में यात्रियों के लिए फ्रीजर, हॉट केस, हॉट वाटर बॉयलर व बॉटल कवर की सुविधा भी मिलेगी।
2. एलएचबी कोच में सफर के दौरान बाहर का शोर करीब 40 डेसिबल तक कम सुनाई देता है। सामान्य कोच में यह शोर 100 डेसिबल तक सुनाई देता है।
3. एंटी क्लाइंबिंग फीचर के कारण ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर यात्रियों की जान का जोखिम कम रहता है। कोच पलटने की जगह जमीन पर आ जाता है।
फोटो- इस तरह के नए कोच में और आरामदायक होगा सफर।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.