पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. किसी गैस एजेंसी की सर्विस से अगर उपभोक्ता संतुष्ट नहीं हैं तो वे 72 घंटे में दूसरी एजेंसी में कनेक्शन शिफ्ट करवा सकते हैं। यह काम सीधे एजेंसी में जाकर और ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए किया जा सकता है। ऐसे मामलों की मॉनिटरिंग ऑयल कंपनियां अपने स्तर पर करेंगी। पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के निर्देशों के बाद शुक्रवार से जिले के गैस एजेंसी संचालकों ने एलपीजी पोर्टेबिलिटी सुविधा पर ध्यान देना प्रारंभ कर दिया है।
ऑयल कंपनियों के अफसरों के अनुसार ऐसे मामलों में गैस एजेंसियों की ओर से निस्तारित मामलों के डाटा ऑयल कपंनियों के सेंट्रल सर्वर पर लोड करने होंगे। पोर्टेबिलिटी सुविधा के लिए शहर की सभी 20 गैस एजेंसियों के संचालकों को 8 से 10 क्लस्टर में बांटा गया है। इसमें आसपास स्थित दो से तीन गैस एजेंसियों को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया गया है।
एजेंसी बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे: उपभोक्ता को वर्तमान ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन होने के बाद वेबसाइट पर दिए गए ऑप्शन के अनुसार प्रक्रिया पूरी करें। एजेंसी बदलना चाहते हैं तो निर्धारित 72 घंटे में ऑनलाइन मैसेज मिलने के बाद एजेंसी बदल दी जाएगी। सिलेंडर व रेग्यूलेटर जमा करवाने के लिए पुरानी एजेंसी के ऑफिस जाना पड़ेगा, ताकि आपको एनओसी मिल सके।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.