पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. गत रेल बजट में घोषित दो साप्ताहिक ट्रेनें शुक्रवार से शुरू हो जाएंगी। जोधपुर के रास्ते हिसार व जैसलमेर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली दोनों ट्रेनें बांद्रा से शुक्रवार को उद्घाटन फेरे पर रवाना होंगी और शनिवार सुबह जोधपुर पहुंचेंगी। जैसलमेर से बांद्रा के लिए नियमित फेरा शनिवार को, जबकि हिसार एक्सप्रेस का नियमित फेरा 27 जनवरी से शुरू होगा।
हर शनिवार को बांद्रा जाएगी ट्रेन
रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19063 बांद्रा से 31 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:25 बजे जोधपुर आएगी। यहां से सुबह 7:35 बजे रवाना होकर दोपहर 1:15 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19064 जैसलमेर से प्रत्येक शनिवार शाम 6:30 बजे रवाना होकर रात 11:35 बजे जोधपुर आएगी।
यहां से रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरिवली, वापी, वलसाड़, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आणंद, नडिय़ाद, अहमदाबाद, साबरमती, मेहसाणा, ऊंझा, पालनपुर, आबू रोड, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन, पाली, लूणी, जोधपुर, ओसियां, फलौदी, रामदेवरा व श्रीभादरिया-लाठी स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सैकंड व थर्ड एसी, स्लीपर व जनरल कोच होंगे।
मंगलवार को हिसार के लिए चलेगी सुपरफास्ट
इसी तरह बांद्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 22915 बांद्रा से प्रत्येक सोमवार दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 5:35 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां से सुबह 5:35 बजे चलकर दोपहर 2:10 बजे हिसार पहुंचेगी। हिसार से ट्रेन प्रत्येक मंगलवार दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर रात 11:35 बजे जोधपुर आएगी। यहां से रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में सैकंड और थर्ड एसी, स्लीपर व जनरल कोच होंगे।
आगे की स्लाइड में जानें अब किन ट्रेनों का करना पड़ेगा इंतजार
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.