पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। एटम बम का नाम सुनते ही हर किसी के मन में जो दृश्य सबसे पहले सामने आता है, वह तबाही वाला होता है। दुनिया ने अगस्त 1945 में हिरोशिमा और नागाशाकी में हुई तबाही को देखा। यहां के लोग आज भी उस दर्दनाक मंजर के दुष्परिणामों का दंश झेल रहे हैं।
यहां के वातावरण में आज भी उस समय किये गए बिस्फोट के कारण खतरनाक रेडियोएक्टिव जहर उगल रहे हैं। भले ही 1945 के उन बिस्फोटों ने भीषण तबाही मचाई हो लेकिन दुनिया का हर देश परमाणु शक्ति का मालिक बनना चाहता है।
अमेरिका द्वारा मचाई गई इस तबाही के बाद फ़्रांस, चीन, ब्रिटेन और रूस परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों में शामिल हो गए।11 और 13 मई 1998 को भारत ने भी परमाणु परीक्षण इस देशों की बपौती को चुनौती दी।
इस परीक्षणों के बाद तिलमिलाए इन शक्तिशाली देशों ने भारत पर कई प्रतिबन्ध लगा दिए लेकिन भारत ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से न केवल इन विपरीत परिस्थितियों का सामना किया बल्कि इन देशों को झुकने को भी मजबूर कर दिया।
पोखरण में किये गए भारत के सफल परमाणु परीक्षण के गौरवशाली दिवस के अवसर पर हम आपको बताते हैं परमाणु बम से जुड़ीं दस बेहद रोचक बातें...
फोटो: 1945 में हिरोशिमा पर गिराए गए बम से प्रभावित लोग
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.