पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Officer Arrest In Taking Ingestion Jodhpur Rajasthan

बिजली कनेक्शन के लिए 40 हजार रु. घूस लेते एईएन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जोधपुर डिस्कॉम के एईएन संजय कुमार मंगल को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मंगल ने यह रिश्वत सैंड स्टोन फैक्ट्री का कॉमर्शियल कनेक्शन करने के लिए ली थी। कनेक्शन पंद्रह दिन पहले हो गया था। ब्यूरो टीम ने मंगल के सेक्शन-7 स्थित मकान की भी तलाशी ली, जिसमें 3.84 लाख रुपए नकद व लाखों रुपए की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। एक लॉकर का पता चला जिसे शुक्रवार को खोला जाएगा। ब्यूरो के आईजी संजीब कुमार नार्जारी ने बताया कि मंडोर निवासी कपिल गहलोत ने 28 जनवरी को एईएन संजय कुमार मंगल की शिकायत की थी।

फोटो- फाइल फोटो एईएन संजय।