पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Panchayat Raj, Recruiting, Junior Clerk, Jodhpur, Rajasthan Hindi News

पंचायतराज कनिष्ठ लिपिक भर्ती में असमंजस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.पंचायतराज विभाग ने जिला परिषद में कनिष्ठ लिपिक की सीधी भर्ती प्रक्रिया के लिए कैलेंडर तो जारी कर दिया, लेकिन 13 मई से शुरू होने वाली जिला परिषदों के सीईओ की ट्रेनिंग स्थगित कर देने से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। विभाग ने पिछले सप्ताह ही कैलेंडर जारी कर 27 मई तक प्रक्रिया पूरी कर 31 मई तक नियुक्ति देने की घोषणा की थी।
जिला परिषद के एसीईओ चूनाराम विश्नोई के अनुसार राज्य सरकार ने कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती -2013 के लिए 13 मई को पंचायतीराज सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (राजकॉप) में होने वाली सभी सीईओ की ट्रेनिंग अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। इसकी अधिकृत सूचना दो-तीन दिन में आएगी।