पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायतराज की सीधी भर्ती: कैलेंडर जारी, जिला परिषद में प्रक्रिया 13 से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.पंचायतराज विभाग ने जिला परिषद में कनिष्ठ लिपिक की सीधी भर्ती प्रक्रिया के लिए कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार भर्ती प्रक्रिया 13 मई से 27 मई तक चलेगी। नियुक्ति 31 मई तक दे दी जाएगी। जिला परिषद से एसीईओ चूनाराम विश्नोई ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी सीईओ को पंचायतीराज सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (राजकॉप) में 13 मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कब क्या होगा : 31 मई तक नियुक्ति आदेश
13 मई : सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आवेदन पत्रों के आधार पर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पैनल उपलब्ध कराया जाएगा।
14 मई : जिला परिषद की ओर से श्रेणीवार रिक्त पद प्रदर्शित किए जाएंगे और पदों की संख्या से दुगुने अभ्यर्थियों की कटऑफ जारी होगी।
20 से 23 मई : ऑनलाइन आवेदन पत्रों के आधार पर आवेदकों के दस्तावेज का सत्यापन होगा।
24 मई : शैक्षणिक योग्यता में प्राप्तांकों अथवा अनुभव अंकों में अंतर पाए जाने पर संशोधन, कंप्यूटर प्रोग्राम के आधार पर प्रोविजनल चयन सूची तैयार होगी।
25 मई : कलेक्टर की ओर से गठित कमेटी द्वारा चयन सूची का अनुमोदन।
27 मई : जिला स्थापना समिति से चयन सूची का अनुमोदन।
29 मई : चयन सूची जारी कर अभ्यर्थियों का पंचायत समितिवार आवंटन होगा।
31 मई : नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।