जोधपुर. नगर निगम ने दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। इस बार 3 अक्टूबर को गोधूलि वेला में रावण दहन किया जाएगा। इस बार भी 70 से 75 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पुतले का घेरा 20 फीट होगा। रावण के साथ मेघनाद, कुंभकर्ण, शूर्पणखा और ताड़का के पुतलों के निर्माण पर 1.11 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। आतिशबाजी पर 51 हजार रुपए खर्च होंगे। पुतलों के निर्माण का काम इस बार जोधपुर की अंसारी फायर वर्क्स के मेहराज अंसारी को सौंपा है। पिछली बार आगरा के कारीगर शराफत अली ने 1.80 लाख रुपए में रावण के पुतले बनाए थे। रावण के नौ सिर एक-एक कर फटेंगे। फिर 99 आग के गोले निकलेंगे।