जाेधपुर. नगर निगम के साथ दैनिक भास्कर की पहल "स्वच्छ जोधपुर स्वस्थ जोधपुर' अभियान को साकार करने का जिम्मा उठाते हुए बड़ी संख्या में लोग आगे आए। हर छोटे-बड़े ने अपनी जिम्मेदारी समझी। सबसे पहले अपने घर से सफाई की शुरुआत की। बाद में गृहिणियों ने गली-मोहल्ले, बच्चों ने स्कूल-कॉलेज व बाजारों में व्यापारियों ने हाथ में झाडू थामे और जुट गए सफाई करने में। इतना ही नहीं भविष्य में निरंतर श्रमदान करने व अन्य लोगों को जागरूक कर अभियान से जोड़ने का भी संकल्प लिया। इधर, स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे कर्मचारियों ने डीआरएम कार्यालय में सफाई की।
सोजती गेट
सोजती गेट व्यापारी संस्था ने रिया हाउस मार्केट परिसर में सफाई की। बरामदों में झाडू लगाकर कचरा एक स्थान पर एकत्रित किया। साथ ही अपने प्रतिष्ठान बाहर कचरा नहीं फेंकने की शपथ ली।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर