पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर में एक पार्क के लिए क्षेत्र का हर घर देता है मंथली मेंटेनेंस चार्ज

जोधपुर में एक पार्क के लिए क्षेत्र का हर घर देता है मंथली मेंटेनेंस चार्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. सरकार व संबंधित विभागों पर आश्रित नहीं रहकर शहर के कई क्षेत्रों में लोगों ने अपने बलबूते पार्कों का स्वरुप निखारने का काम शुरु कर दिया है। इसके लिए राशि एकत्र कर कार्य करवाना आरंभ किया।
कमला नेहरु नगर विस्तार योजना सी सेक्टर स्थित सांई पार्क। चारों ओर बने 30-35 मकान बने के लोग ही पार्क की देखरेख करते हैं। इसके लिए हर घर से 300 रुपए मासिक लिया जाता है। सहयोग से वॉकिंग ट्रैक और मेंटनेंस की जा रही है। हर्बल पौधे लगाए हैं। एक केयर टेकर भी लगाया है। समिति के अध्यक्ष उगमराज सोनी कहते हैं कि इसे आपसी सहयोग सेआदर्श पार्क के रूप में विकसित करेंगे। शीघ्र ही झूले लगाए जाएंगे। क्षेत्रवासी अमीचंद बताते हैं कि पहले स्कूल से आते ही बच्चे टीवी के सामने रिमोट लेकर बैठ जाते। अब शाम का इंतजार करते हैं।