पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pinky Father Said Change Investigating Officer

खुदकुशी करने वाली छात्रा पिंकी के पिता ने कहा- जांच अधिकारी बदलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. भदवासिया में गुलजार नगर स्थित संध्या शिक्षण संस्थान के पीटीआई व सहपाठी से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा पिंकी के पिता गुलाबराम प्रजापत ने मंगलवार को डीसीपी (पूर्व) से मिलकर मामले के जांच अधिकारी को बदलने की मांग की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर स्कूल संचालक मदनलाल, पीटीआई उम्मेद सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
उधर, गुलजार नगर के लोगों ने मंगलवार को महामंदिर पुलिस थाने जाकर स्कूल संचालक मदनलाल को निर्दोष बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की मांग की। लोगों का कहना था कि छात्रा के परिजन स्कूल प्रशासन को स्कूल बंद कराने की धमकी दे रहे है।
(छात्रा पिंकी की फाइल फोटो)