पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुनिया की सबसे तेजतर्रार खुफिया एजेंसी के भी होश उड़ गये थे जब लगी ये \'खबर\'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत ने मई, 1998 में दुनिया की सबसे तेज-तर्रार खुफिया एजेंसी के रूप में पहचाने जाने वाली सीआइए (अमेरिका की खुफिया एजेंसी) समेत पुरी दुनिया को चौंका दिया था। उसने राजस्थान के पोखरण में तीन दिनों के अंदर पांच शक्तिशाली बम धमाके किए लेकिन इसकी खबर किसी भी विदेशी खुफिया एजेंसी को नहीं लग पाई। यहां तक कि परमाणु परीक्षणों के मामले में भारत की हर गतिविधियों पर नजर रखने वाली सीआइए भी इस बार मात खा गई। उसे जब भारत के परमाणु परीक्षणों की खबर लगी तो उसके होश उड़ गए।
अमेरिका की खुफिया एजेंसी के साथ ऐसा होने के पीछे एक विशेष वजह भी है। वह भारत के परमाणु परीक्षणों पर लगातार नजर रख रही थी और उसे 1995 में भारत की इस प्रकार की गतिविधियों के संकेत भी मिले थे। हालांकि उसे सैटेलाइट की तस्वीरों में भारत की तैयारियां स्पष्ट रूप से नजर नहीं आई थीं। इस साल फरवरी में जारी हुए नेशनल सेक्युरिटी आर्काइव के दस्तावेजों में भारतीय परमाणु परीक्षण स्थल पर अमेरिका की नजर के संकेत मिले थे। आर्काइव के दस्तावेजों पर गौर करें तो अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने माना था कि भारत ने बहुत ही सावधानी से साल 1998 में 11-13 मई के दौरान परमाणु परीक्षणों के अभियान 'ऑफरेशन शक्ति' को अंजाम दिया था।
आगे की स्लाइडों में जानिए....भारत के परमाणु परिक्षणों की अमेरिका को क्यों नहीं लग पाई खबरः