जोधपुर। दुनिया भर में करीब दो दर्जन देश ऐसे हैं जिनके पास परमाणु तकनीकी है, पर इनमें से कुछ ही देश ऐसे हैं जिनके पास घोषित या अघोषित रूप से परमाणु हथियार हैं। भारत उन कुछ देशों में शामिल है जिसके पास परमाणु हथियार है। भारत ने 11 मई 1998 को उन देशों में शामिल हुआ जिनके पास परमाणु हथियार हैं।
हाल ही में दुनिया भर में परमाणु हथियारों की संख्या को लेकर एक अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में दुनिया भर परमाणु हथियार सम्पन्न देशो के साथ उन देशो के परमाणु हथियारों के जखीरे के बारे में जानकारी दी गई है जिन्होंने खुद को परमाणु शक्ति सम्पन्न नहीं घोषित किया है।
इस अध्ययन में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, भारत, पाकिस्तान के साथ ही इजराइल, इरान, उत्तर कोरिया के संभावित परमाणु हथियारों के जखीरे के बारे में बताया गया है।
आइये जानते हैं विभिन्न देशों ने परमाणु हथियारों का कितना जखीरा अपने पास रखा है। साथ ही जानिए ये देश कब परमाणु सम्पन्न हुए, अब तक कितने घोषित अघोषित परमाणु परीक्षण कर चुके हैं।
फोटो: अमेरिका द्वारा समुद्र में किए गए पहले परमाणु परीक्षण के बाद उठी लहरें