3 साल में देश में घुसपैठ के 1000 मामले।
जोधपुर. राजस्थान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तान जाने की फिराक में घूम रहे दो बांग्लादेशी युवकों को आईबी ने पकड़ा। गडरारोड पुलिस से संपर्क किया तो उसने उन्हें हिरासत में रखने से ही इनकार कर दिया। लिहाजा दोनों संदिग्ध युवक छूट गए। अब वे कहां हैं, कोई नहीं जानता। इस घटना के बाद आईबी ने डीओ लैटर में सीमावर्ती पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
ऐसा तब है जबकि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिज्जू ने पिछले बुधवार को ही राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया था कि गत वर्ष घुसपैठ की 345 कोशिश हुईं, जिनमें 145 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें एक मामले ने खोल कर रख दी सीमा पर सुरक्षा की पोल