बाड़मेर. मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग आटी फांटा को क्रॉस कर रही टैक्सी रेल लाइन पर अचानक बंद हो गई। इतने में मुनाबाव से बाड़मेर आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से टैक्सी में सवार एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत हो गई, जबकि तीन जने गंभीर घायल हो गए। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थानाधिकारी ताराराम बैरवा ने बताया भूराराम निवासी विदासर ने मामला दर्ज कराया कि उसका भाई जोधाराम परिवार के सदस्यों के साथ जूना पतरासर से टैक्सी में सवार होकर बाड़मेर लौट रहा था।
इस दौरान टैक्सी चालक खेतसिंह राजपूत रेलवे क्रॉसिंग आटी पर टैक्सी रोककर भाग गया। इतने में मुनाबाव से आ रही ट्रेन की टक्कर से टैक्सी में सवार अनु (10) व जेठाराम (7) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जोधाराम, खुमाणा राम, केहरा राम व टैक्सी चालक खेतसिंह घायल हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय लेकर आए। जहां पर गंभीर घायल खुमाणा राम व केहरा राम को जोधपुर रैफर किया गया। रास्ते में खुमाणा राम ने दम तोड़ दिया।
मौत थी करीब लेकिन दौड़कर बचा ली जान, पढ़िये आगे की स्लाइड्स पर...